मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

छलावा है मोदी की गारंटी : खड़गे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी छलावा है। उनके लिए गांव, गरीब, नौजवान और किसान प्राथमिकता नहीं हैं।

खड़गे ने शनिवार को दिल्ली में ‘न्याय संकल्प सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करके लोगों को बेरोजगार करना ही मोदी की गारंटी बन चुका है। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये खाते में डालने जैसे जुमले को जनता अब समझ गई है।

खड़गे ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज 30 लाख पद खाली पड़े हैं और सरकार जुमले छोड़ने और झूठ बोलने में व्यस्त है। उन्होंने दिल्ली महानगर में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) सर्वे की चर्चा करते हुए कहा कि यहां प्रतिदिन 03 बलात्कार होना राजधानी के हालात की वास्तविकता को दर्शाता है। खड़गे ने कहा कि इन घटनाओं पर जो लोग कांग्रेस शासन में मोमबत्ती लगाते थे, आज दिल्ली की जनता उन्हें ढूंढ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें