मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे तो भारत अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर होगी : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी

नड्डा ने बुधवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित चुनावी सभा में

कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था पिछड़ती जा रही है। भारत की अर्थ व्यवस्था

लगातार आगे बढ़ रही है। आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर की बन

गई है। जिस ब्रिटेन ने हम पर 200 साल राज किया। हमने उसको पछाड़कर भारत को

पांचवें नंबर पर खड़ा कर दिया है। अगर आपने यहां के उम्मीदवार को जीता कर

मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे तो भारत तीसरे नंबर के अर्थव्यवस्था बन

जाएगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में चाहे देश की

राजनीति हो या प्रदेश की 10 सालों में बहुत परिवर्तन आया है। पीएम मोदी ने

10 सालों में आम आदमी की मानसिकता को बदल दिया है। मेरे बचपन के 20 साल

बिहार में ही बीते हैं। पहले की स्थिति से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं लेकिन आज

बदलते बिहार, बदलता भागलपुर को अपनी आंखों से देख रहा हूं। यह बदलाव

राजनीतिक सोच की वजह से हो पाया है। आज विकास की राजनीति हो रही है। बिहार

राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही सजग है। यहां के लोग देश और प्रदेश के प्रति

अपने दायित्व से पीछे नहीं हटते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि

गांव, गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, मजदूर, महिला को नरेंद्र मोदी

की नीतियों ने ताकत दिया है। सभा को उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा

मंत्री सुनील कुमार, विधायक पवन यादव, इंजीनियर ललन पासवान, गोपाल मंडल,

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने संबोधित किया। मंच पर एनडीए प्रत्याशी अजय

मंडल के अलावा एनडीए गठबंधन के नेतागण मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष ने

आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे विरोधियों

में दो बातों का गठबंधन है। एक है परिवारवादी पार्टी का गठबंधन और दूसरा

गठबंधन भ्रष्टाचारियों का है। ये लोग जिंदगी भर एक दूसरे के खिलाफ लड़ते

रहे हैं लेकिन आजकल गलबहियां करते घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये

लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं।

जेपी नड्डा ने फारुख

अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला से लेकर लालू, राबड़ी और तेजस्वी का नाम लेते हुए

कहा कि ये सभी परिवार की पार्टी है। ये सिर्फ परिवार की ही नहीं बल्कि

भ्रष्टाचार की भी पार्टी है। यह सब घोटालाबाज एक साथ मिल गए हैं। राहुल

गांधी जमानत पर, सोनिया गांधी जमानत पर, संजय सिंह जमानत पर, लालू यादव

जमानत पर, पी. चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम जमानत सब जमानत पर हैं। अरविंद

केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और आजम खान जेल में हैं। मीसा

भारती, तेजस्वी और सारा परिवार बेल पर है। क्या ऐसे लोगों को आगे आने देना

है। जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे आज वही भ्रष्टाचारी हो गए हैं।

उनकी भ्रष्टाचारियों के साथ दोस्ती हो गई है। समय की आवाज है, बिहार के

विकास की आवाज है, समय का तकाजा है कि आपकी उंगली को कमाल करना है। कमाल

दिखा कर एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें