मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में करेंगे चुनाव प्रचार का श्रीगणेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, स्टार

प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात में

लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में

दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को साझा किया

है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज

दोपहर साढ़े तीन बजे बनासकांठा और शाम सवा पांच बजे साबरकांठा में भाजपा

की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज गुजरात का स्थापना

दिवस भी है।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज से गृह

राज्य गुजरात के दो दिनों के चुनाव प्रचार दौरे पर रहेंगे। वो दो दिन में

छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुजरात

की 26 में से 14 लोकसभा सीटों और गुजरात विधानसभा की पांच सीटों पर हो रहे

उप चुनाव में से तीन सीटों को कवर करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें