5 दिन के अंदर दूसरी बार कल बिहार पहुंचेंगे पीएम मोदी

5 दिन के अंदर दूसरी बार कल बिहार पहुंचेंगे पीएम मोदी
-कई रेलवे परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन
पटना । प्रधानमंत्री की ताबड़तोड़ कई जनसभा होगी और सोमवार चार मार्च से गुरुवार सात मार्च तक छह राज्यों का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के बेतिया आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आएंगे। 6 मार्च को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बेतिया में है वे बेतिया में बिहार के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कई रेलवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडीशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के साथ अब बिहार का भी दौरा करेंगे। इसके लिए पीएम का कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया गया है।





