मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका बोलीं- मोदी मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
प्रियंका बोलीं-  मोदी मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है

प्रियंका बोलीं- मोदी मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में किया चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वे मंच पर खड़े होकर बताएं कि दस साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया है।

यह बात प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के समर्थन में सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए कही।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने कुछ काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। कांग्रेस ने देश में विश्वविद्यालय बनाए, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, डीआरडीओ बनाया। भाखड़ा नंगल जैसे बड़े-बड़े बांध बनाए। देशभर में सड़कें बनाईं। लेकिन मोदी जी ने सिर्फ नफरत के बीज बोए। मोदी सरकार में सबसे ज्यादा अन्याय देश के गरीबों, किसानों और महिलाओं के साथ हुआ है। मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बनाई गई हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जनता मुश्किलों का सामना कर रही है। रोजगार घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से जनता से कट गए हैं। मोदी के आसपास किसान या गरीब नजर नहीं आएंगे। नरेंद्र मोदी किसी के घर नहीं जाते, लेकिन इंदिरा गांधी जी लोगों के घर जाती थीं, लोगों से मिलती थीं। यह एक पुरानी परंपरा है, जिसमें नेता समझते थे कि सेवा ही धर्म है। इसलिए जनता पुरानी राजनीति वापस लाए और नेता को जवाबदेह बनाए।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा मेहनत करते हैं। युवा भर्ती का पेपर देता है तो पेपर लीक हो जाता है। ऐसा होता है तो सिर्फ बच्चे की ही नहीं, मां-बाप की मेहनत भी बर्बाद होती है। उत्तर प्रदेश में युवा सुबह-सुबह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना ले आए। अग्निवीर योजना के तहत सेना में युवा चार साल के लिए भर्ती होंगे और बाद में फिर से बेरोजगार हो जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, मोदी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने इंदिरा जी से विरासत लेने के लिए कानून बदल दिया। मोदी जी, हमें विरासत में धन-दौलत नहीं, बल्कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा मिला है। हमारे परिवार के एक सदस्य को मारोगे तो देश के लिए दूसरा खड़ा हो जाएगा, दूसरे को मारोगे तो तीसरा खड़ा हो जाएगा। हम झुकने वाले नहीं हैं। जब तक सांस है, जनता के लिए लड़ते रहेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता की समस्याओं को सुनने और समझने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा की। यात्रा से लौटने पर राहुल गांधी ने दो बातें कही। पहली थी कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में वही वादे करेगी, जिन्हें हम पूरा कर सकें। दूसरी थी कि देश की जनता के साथ पिछले दस साल में बहुत अन्याय हुआ है, इसलिए हमें ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जिनसे जनता को राहत मिले। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए जनता से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें