मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के मुद्दा उठाने के बाद रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों की होगी स्वदेश वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मास्को, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुद्दा उठाए

जाने के बाद रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वेदश वापसी का रास्ता

खुलने के साथ ही उनकी भर्ती बंद करने पर मास्को तैयार हो गया है। भारत की मांग

पर रूस

ने सहमति जताई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया

था।

विदेश सचिव

विनय क्वात्रा ने कहा कि रूसी

पक्ष ने सभी भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से जल्द सेवामुक्त करने का वादा किया

है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने उन भारतीय नागरिकों को शीघ्र

सेवामुक्त करने का मुद्दा जोरदार तरीके

से उठाया, जिन्हें गुमराह करके रूसी

सेना में भर्ती

कराया गया है। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया

और रूसी पक्ष

ने सभी भारतीय नागरिकों को जल्द

सेवामुक्त करने का वादा किया।

क्वात्रा ने कहा कि दोनों पक्ष इस विषय पर काम करेंगे कि भारतीयों को कितनी तेजी

से स्वदेश वापस

लाया जा सके।

एक प्रश्न के उत्तर में क्वात्रा ने कहा कि भारत का अनुमान है कि रूसी

सेना में कार्यरत उसके नागरिकों की संख्या लगभग 35 से

50 के बीच होगी,

जिनमें से 10 को पहले ही वापस

लाया जा चुका

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें