मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी-पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, भारत ने एक बार फिर दिया संघर्ष में शांति का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोदी-पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, भारत ने एक बार फिर दिया संघर्ष में शांति का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूसी शहर कजान में आयोजित ब्रिक्स शिखर वार्ता से पूर्व द्विपक्षीय बैठक की। रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति और स्थिरता को पूरा समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे सभी प्रयास मानवता को प्रमुखता देते हैं। आने वाले समय में भारत हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर कहा कि वे लगातार दोनों देशों के संपर्क में रहे हैं। वे मानते हैं और पहले दोहरा चुके हैं कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज कजान पहुंचे हैं। ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता इसमें भाग ले रहे हैं।ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता के लिए रूस को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने 15 वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब विश्व के ​अनेक देश इससे जुड़ना चाहते हैं।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने मित्रता एवं गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया। बैठक के स्थान को लेकर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। कजान में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास खुलने से रूस के साथ संबंध और मजबूत होंगे।प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि दोबारा सरकार में आने के बाद तीन महीने में यह रूस की उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच करीबी समन्वय और गहरी मित्रता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें