भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा और पंजाब में
नई
दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे
बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब में
चुनाव प्रचार करेंगे। वो हरियाणा में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के
प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के
चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
प्रधानमंत्री मोदी
इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में
धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल
के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले दोपहर दो बजे हरियाणा के
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित
करेंगे। यहां से वो पंजाब का रुख करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के
पटियाला में शाम साढ़े चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।





