मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

नागालैंड हॉर्नबिल महोत्सव देश की सांस्कृतिक समृद्धि और आदिवासी विरासत का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नागालैंड हॉर्नबिल महोत्सव देश की सांस्कृतिक समृद्धि और आदिवासी विरासत का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव को देश की सांस्कृतिक समृद्धि और आदिवासी विरासत का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर ही नए और आत्मविश्वास से भरे भारत की पहचान है।प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के एक 'एक्स' पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह महोत्सव तो इंसानी जज्बे की पूरी झलक है तथा इसमें पुरानी और आज की चीज़ों का शानदार मेल है। उन्होंने कहा कि जब पूर्वोत्तर आगे बढ़ेगा और चमकेगा, तभी हमारा पूरा देश तरक्की कर पाएगा।नागालैंड की अनूठी सांस्कृतिक पहचान पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य केवल त्योहार आयोजित नहीं करता, बल्कि स्वयं उत्सव का प्रतीक है। इससे राज्य को 'त्योहारों की भूमि' कहलाने का गौरव प्राप्त होता है।उल्लेखनीय है कि हॉर्नबिल महोत्सव भारत की सांस्कृतिक प्रतिभा और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें