मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार को किसान हितों की परवाह नहींः कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार को

किसानों के हित की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपनी सहूलियत

के हिसाब से बयान बदलती रही है।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा

ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नरेन्द्र

मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का

समर्थन किया था और प्रधानमंत्री बनने के बाद वह इसके विरोधी हो गए। वर्ष

2014 के पहले एमएसपी को भाजपा किसानों का हक बताती थी और आज इस मुद्दे पर

किसानों को दिल्ली तक नहीं आने दिया जा रहा है।

खेड़ा ने

कहा कि एमएसपी और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का

कांग्रेस समर्थन करती है लेकिन भाजपा सरकार को किसान हितों की परवाह नहीं

है। इससे पहले हुए किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए लेकिन

इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब फिर से किसान दिल्ली आना चाहते हैं तो

उन्हें रास्ते में रोक दिया गया है। किसानों के एक्स एकाउंट बंद कर दिए गए

हैं। मीडिया को उनकी खबर दिखाने से रोका गया है।

उल्लेखनीय

है कि पंजाब धड़े के कुछ किसान संगठन एमएसपी व अन्य किसान मुद्दों को लेकर

प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठन दिल्ली आकर प्रदर्शन करना चाहते हैं

लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें सीमाओं पर रोक रखा है। हालांकि किसानों के

मुद्दों को हल करने के लिए केंद्र सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्री उनसे चार दौर

की वार्ता कर चुके हैं लेकिन बात बेनतीजा रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें