मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

नरेन्द्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया, कहा-पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । इस रविवार (09 जून) देश की लगातार तीसरी बार

बागडोर संभालने जा रहे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी समूह

के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के

संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर जारी

शोक संदेश में रामोजी राव के साथ मुलाकात का फोटो भी अपलोड किया है।

मनोनीत

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, ''श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुखद

है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला

दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और

उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।''

उन्होंने लिखा है,

''रामोजी राव गरू भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं

कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर

मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति

संवेदना। शांति।''

उल्लेखनीय है कि 88 वर्षीय रामोजी राव

का आज सुबह 4ः50 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया है। जाने-माने

उद्यमी रामोजी राव कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे।

रामोजी राव को आइकॉनिक मीडिया बैरन और फिल्म मुगल कहा जाता था। उनका पूरा

नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। अहम बात यह है कि रामोजी राव को कुछ साल पहले

कोलन कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें