मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह के बीच मॉक ड्रिल, आवाजाही पर लगी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह के बीच मॉक ड्रिल, आवाजाही पर लगी रोक

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एहतियातन आसपास की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया गया और आम लोगों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई।पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर संभावित आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के तहत संदिग्ध गतिविधियों की जांच, लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करना और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया।इस दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं, लेकिन पुलिस की पूर्व सूचना और व्यवस्थाओं के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। अभियान समाप्त होने के बाद दुकानों को पुनः खोल दिया गया और आवागमन भी सामान्य कर दिया गया।नगर निरीक्षक बलजीत बिसेन ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। साथ ही, आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।मॉक ड्रिल के दौरान शहर में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं और लोग एक-दूसरे को फोन कर स्थिति की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि, पूरे अभियान के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें