मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण दिल्ली में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 चोरी के फोन और बाइक बरामद की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दक्षिण दिल्ली में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 चोरी के फोन और बाइक बरामद की

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और अपराध में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

सी.आर. थाना क्षेत्र में जी-ब्लॉक के पास एक महिला, युविका वधवा, से मोबाइल छीने जाने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर 5 मई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंची।

17 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संगम विहार और नाला रोड, खिड़की गांव इलाके में नाकेबंदी कर आरोपी आकाश को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान उसके पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन कई थानों में दर्ज झपटमारी और चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए।

आरोपी आकाश (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरकेश, निवासी संगम विहार, नई दिल्ली। पुलिस के अनुसार वह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बेखबर लोगों से मोबाइल छीनता था।

पहचान छिपाने के लिए वह नंबर प्लेट खराब रखता था और चेहरा ढक लेता था। छीने गए मोबाइलों को वह आसानी से बेचकर नशे की लत पूरी करता था।

इंस्पेक्टर उमेश यादव (आईसी/एएटीएस दक्षिण जिला) के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई साजिद हुसैन, एएसआई रविंदर सिंह, हेड कांस्टेलब कमल प्रकाश, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र और कांस्टेबल अरविंद शामिल थे। पूरे ऑपरेशन का मार्गदर्शन एडिशनल डीसीपी (ऑपरेशंस) अरविंद कुमार ने किया।

इस गिरफ्तारी से सी.आर. पार्क, महरौली, फ़तेहपुर बेरी, साकेत, अम्बेडकर नगर आदि थानों में दर्ज कई झपटमारी के मामले सुलझ गए हैं।

आरोपी ने पूछताछ में एक मोबाइल ‘बंटी’ नाम के व्यक्ति को बेचने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस बंटी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा कि सड़क अपराधों और झपटमारी पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें