मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

मेजर लीग क्रिकेट : पैट कमिंस सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलने को तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस

मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के दूसरे सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं। 31

वर्षीय कमिंस सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलेंगे, एरोन फिंच के

संन्यास के बाद यूनिकॉर्न्स में नेतृत्व की कमी को कमिंस द्वारा पूरा किए

जाने की उम्मीद है।

इससे पहले कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद

को आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचाया था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बिग बैश में

भी खेल चुके हैं। कमिंस फरवरी के मध्य से ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स के साथ

खेल रहे हैं। विश्व कप की समाप्ति के 5 दिन बाद शुरू होने वाला तीन सप्ताह

का एमएलसी कार्यकाल कमिंस के लिए एक कठिन क्रिकेट यात्रा का समापन करेगा,

जिसकी शुरुआत उन्होंने फरवरी में न्यूजीलैंड के दौरे से की थी।

कमिंस

एमएलसी के दूसरे सीज़न के लिए साथी ऑस्ट्रेलियाई ट्रैविस हेड, ग्लेन

मैक्सवेल, स्पेंसर जॉनसन, स्टीव स्मिथ और जेक फ्रेजर मैकगर्क के साथ शामिल

होंगे।

एमएलसी का दूसरा सीजन 5 जुलाई को डबल हेडर के साथ शुरू

होगा। पिछले सीजन के फाइनल रीमैच में मौजूदा चैंपियन एमआई न्यूयॉर्क और

सिएटल ऑर्कस मॉरिसविले में उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगे, जिसके

बाद टेक्सास सुपर किंग्स ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में घरेलू मैच में एलए

नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें