मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

गाय को बचाने में विधायक की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, टक्कर के बाद लगी आग, बाल-बाल बचे तीनों सवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाय को बचाने में विधायक की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, टक्कर के बाद लगी आग, बाल-बाल बचे तीनों सवार

सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से में आग लग गई। हालांकि विधायक, उनके गनमैन और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर से घूरवाड़ा गांव की ओर जा रहे थे। उनके साथ गनमैन राजू धुर्वे और चालक अनु भी वाहन में मौजूद थे। इसी दौरान बंजारी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर अचानक एक गाय सड़क पर आ गई।

चालक ने गाय को बचाने के लिए अचानक वाहन मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता के लिए दौड़ लगाई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें