हैदराबाद नहीं जा सके विधायक ,खराब मौसम ने प्लान पर फेरा पानी,सर्किट हाउस पहुंचे सभी विधायक , कल जा सकते हैं हैदराबाद
रांची: गठबंधन के विधायकों को मौसम का साथ नही मिलने के कारण हैदराबाद नही जा सके। गठबंधन के 38 विधायक दो चार्टर्ड विमानों में सवार होकर रनवे पर इंतजार करते रहे। बारिश व धुंध के कारण एटीसी की अनुमति नही मिलने के कारण उनका विमान उड़ान नही भर सका। रात नौ बजे यह निर्णय हुआ कि विधायक अब आज हैदराबाद नही जायेंगे। उसके बाद बसें रांची एयरपोर्ट पर मंगा ली गई। सभी विधायकों को गुरुवार की रात सर्किट हाउस में ही गुजारेंगे। बता दें कि इससे पहले रांची के सर्किट हाउस से बस के जरिए गठबंधन दलों के विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इनके पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर दो चार्टर प्लेन तैयार थे। हैदराबाद जाने वाले विधायकों में झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले के विधायक शामिल थे। जानकारी के अनुसार हैदराबाद के बेगमपेट में विधायकों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। दो चार्टर विमान से जाने वाले सभी विधायकों को हैदराबाद के रामोजी सिटी स्थित रिजॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। माना जा रहा है कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए विधायक वहां सुरक्षित रहेंगे। यह फैसला तब लिया गया, जब विधायक दल के प्रतिनिधियों के साथ चंपई सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण से मिलकर सर्किट हाउस लौटे। जानकारी के मुताबिक सभी विधायक हैदराबाद में तब तक रहेंगे, जब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो जाता। सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के समय ही रांची वापस लौटेंगे।





