मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली संकट को लेकर विधायक सख्त, छपरा में अधिकारियों को चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिजली संकट को लेकर विधायक सख्त, छपरा में अधिकारियों को चेतावनी

सारण। छपरा विधानसभा क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर छपरा विधायक छोटी कुमारी ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में विधायक ने क्षेत्र की वर्तमान बिजली व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

विधायक छोटी कुमारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति और सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर, अत्यधिक बिलिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं के पारदर्शी व समयबद्ध निवारण के आदेश दिए।

बैठक के दौरान जर्जर तारों को जल्द बदलने, नए सब-स्टेशन का निर्माण समय पर पूरा करने और खराब ट्रांसफॉर्मर तय सीमा में बदलने की हिदायत दी गई। विधायक ने निर्देश दिया कि अधिकारी व कनीय अभियंता जनता के फोन उठाएं और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखें। काम में ढिलाई बरतने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने अधिकारियों को प्रखंड स्तर पर बिजली शिविर लगाकर ऑन-द-स्पॉट समस्याओं के निस्तारण और सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी देने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता राजू कुमार, सहायक अभियंता शहरी धीरज सती सहित कई विद्युत अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें