मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

गंडक नदी के कटाव पर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने डिप्टी सीएम से की चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंडक नदी के कटाव पर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने डिप्टी सीएम से की चर्चा

पश्चिम चम्पारण । वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर गंडक नदी के भीषण कटाव से उत्पन्न गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने मधुबनी प्रखंड अंतर्गत चिउरही पंचायत के रेहवहिया, सोहगी बरवा पंचायत के सिसई गांव तथा बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर अवसानी में गंडक नदी के कटाव से गांव, विद्यालय एवं मुख्य सड़कों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी।

विधायक ने उप मुख्यमंत्री से इन संवेदनशील क्षेत्रों में कटावरोधी कार्यों के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराने तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे कटाव के कारण ग्रामीणों के समक्ष आवागमन, शिक्षा और सुरक्षित आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।

विधायक के आग्रह पर उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया तथा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक सुविधाएं बहाल करने और कटाव की स्थिति पर गंभीरता से निगरानी रखने का आदेश दिया।

विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि गंडक नदी के कटाव से प्रभावित गांवों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और ग्रामीणों को तत्काल राहत एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें