मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

पांडव कुमार के घर पहुंचे विधायक संजीव झा, सरकार से एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पांडव कुमार के घर पहुंचे विधायक संजीव झा, सरकार से एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा दिल्ली पुलिस की गोलियों से जान गंवाने वाले पांडव कुमार के घर पहुंचे। पांडव कुमार मूलत: बिहार के खगड़िया का रहने वाला था, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था।

संजीव झा ने पांडव कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने दिल्ली सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि पांडव कुमार अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता था। उसकी मौत ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया।

विधायक संजीव झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने मुलाकात की कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वो पांडव कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने पुलिस द्वारा मारी गई गोली को अमानवीय बताया। उन्होंने कहा, “दिल्ली में घटी बेहद दुखद और शर्मनाक घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। सिर्फ 'बिहार' का नाम सुनते ही दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल द्वारा युवक को गोली मार देना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि हमारे समाज में फैली संकीर्ण सोच और भेदभाव को भी उजागर करता है।”

उन्होंने कहा, “आज मैं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा।

इस दौरान मेरे साथ महाबल मिश्रा (पूर्व सांसद), विनय मिश्रा (पूर्व विधायक, द्वारका) और पूजा बाल्यान धर्मपत्नी नरेश बाल्यान (पूर्व विधायक, उत्तम नगर) भी मौजूद रहीं।”

विधायक ने आगे कहा, “मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है। ऐसे में हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।”

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस से मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज जांच हो, दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें