मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के दरभंगा में सड़क दुर्घटना में बनमखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के दरभंगा में सड़क दुर्घटना में बनमखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि  घायल

पटना। बिहार में दरभंगा शहर स्थित दिल्ली मोड़ के पास बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्णिया जिला के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विधायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व मंत्री के नाक और सिर में चोट लगी है। घटना दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास की है।आज सुबह 11 बजे के लगभग बनमनखी विधायक सह विधानसभा के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि पटना से पूर्णिया जा रहे थे तभी दरभंगा में एनएच-27 पर दिल्ली मोड़ के पास उनकी सरकारी गाड़ी के आगे चल रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रक रूक गया जिसके बाद विधायक की गाड़ी ट्रक से टकरा गयी।हादसे में विधायक काे मुंह और पैर में गंभीर चाेट आयी। आनन-फानन में उन्हें दरभंगा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें