मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक के पाला बदलने पर आमने-सामने आया पक्ष-विपक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक के पाला बदलने पर आमने-सामने आया पक्ष-विपक्ष

विधायक के पाला बदलने पर आमने-सामने आया पक्ष-विपक्ष

विजय सिन्हा ने कहा-विपक्ष का कमजोर होना दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण

पटना।बिहार की सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन के तीन विधायकों के दल बदलने से राजनीति तेज हो गई है। महागठबंधन के लोग इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक उनके भाग रहे हैं तो इसमें हमारी क्या भूमिका है। हमारे संर्पक में पूरा हाउस है। उन्होंने कहा कि, बिहार में बंसवादी और जमीनीदारी भाव से राजनीति करना बहुत हो गया। अब नहीं होगा। राजद ने बिहार का अपमान किया है बिहार को गाली बना दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग अब सब ठीक करेंगे बिहार का मान बढ़ाएंगे। विधायक भी चाहते हैं कि बिहार अब कलंकित ना बने। उन्होंने कहा कि, विपक्ष उपचुनाव में मुकाबला कर ले। जनता किसके साथ रहती है पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि, विपक्ष का कमजोर होना दुखद और दुर्भाग्य पूर्ण है। पार्टी के नेतृत्व को सोचना चाहिए, अपने पद को त्याग देना चाहिए। उनके विधायकों का नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक्शन का रिक्शन होता है। उन्होंने कहा कि खेला करेंगे..खेल करेंगे. और पड़ गए झमेला में।उन्होंने कहा कि, राजद के लोग विधायकों की खरीद-फरोख्त का खेल शुरू किया था। जदयू बीजेपी के विधायकों को लगातार लालच दे रहे थे। अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह रख रहे थे। पार्टी में जब विधायक के मान-सम्मान पर जोट पहुंचता है तभी वह पार्टी बदलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह अनाप सनाप विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के विधायकों की सम्मान के लिए खड़ा रहते है। पैसों से विधायक नहीं खरीदे जा सकते है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मजदूरों के मुआवजे की मांग पर कहा कि पहले उन्हें 1 लाख मिलता था उसे हमने 2 लाख किया। अब संशोधन कर दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख का प्रावधान किया है। जिस मजदूर को इनलोगों ने मजबूर किया पलयान करने के लिए उन्हें हमने प्रशिक्षण देकर आज सशक्त बना दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें