मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ने रात्रि में अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियां पर बिफरे, दिए कई निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक ने रात्रि में अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियां पर बिफरे, दिए कई निर्देश

अररिया। फारबिसगंज के नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार की देर रात आमजनों की शिकायत पर अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान अपस्ताल पहुंचने पर दावों के विपरीत अनुमंडलीय अस्पताल पर मिले खामियों पर वे बिफरे और अस्पताल प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज एक घंटे से पड़ा हुआ था,लेकिन उसकी सुधी स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा नहीं लिए जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक समेत ऑन ड्यूटी चिकित्सक से बातचीत की।वहीं अस्पताल के शौचालय की बदहाल स्थिति और पेयजल की समस्या को लेकर भी चिंता प्रकट की।मरीजों के वार्ड में बेड पर चादर और अन्य घोषित सुविधा नहीं मिले।जिसकी शिकायत अस्पताल में भर्ती मरीजों और उसके परिजनों ने भी की।मौके पर जानकारी देते हुए विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं,लेकिन ये सभी दावे केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया है।निरीक्षण के क्रम में कई खामियां मिली और मरीजों ने भी कई शिकायतें की।जिसको लेकर उन्होंने डीएम और सिविल सर्जन से भी बातचीत की और अस्पताल में निहित खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा आमजनों को बेहतर ढंग से मिले,वह उनकी प्राथमिकताओं में से है।वहीं अस्पताल प्रबंधक और स्वास्थ्यकर्मियों पर मनमाने ढंग से कार्य करने की बात कही।मौके पर विधायक के साथ कलानंद विश्वास, करण कुमार पप्पू,ईरशाद सिद्दीकी, कफिल अंसारी,रियाज आलम,दिलीप कुंवर समेत अन्य समर्थक मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें