मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

पौआखाली सरकारी अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक, निरीक्षण में उजागर हुई गंभीर लापरवाही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पौआखाली सरकारी अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक, निरीक्षण में उजागर हुई गंभीर लापरवाही

किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत पौआखाली स्थित शहरी सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है।

बुधवार को ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि अस्पताल में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। बाथरूम और शौचालय गंदगी से भरे पड़े हैं तथा साफ-सफाई का अभाव है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इमरजेंसी में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे रुई, बैंडेज आदि बिखरी हुई मिलीं। वार्ड में कई बेड पर चादर तक नहीं बिछी थी, जिससे अस्पताल की लचर व्यवस्था उजागर हुई। विधायक ने इस संबंध में सिविल सर्जन को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा ही उपलब्ध नहीं है, तो इलाज की गुणवत्ता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र सिंह

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें