मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि पर एमजेएम अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवा आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा : स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि पर एमजेएम अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवा आज

कोरबा। शहर व जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रिंस जैन (एमडी) की पूज्य माता तथा पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम)अस्पताल द्वारा मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर आज सोमवार को अस्पताल में सभी ओपीडी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।नया बस स्टैंड, टीपी नगर स्थित एमजेएम अस्पताल में आयोजित इस विशेष सेवा दिवस के तहत शहर एवं जिले के मरीजों को जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) एवं शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) से संबंधित परामर्श एवं आवश्यक जांच सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह निःशुल्क ओपीडी सेवा स्वर्गीय मीना जैन की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनके सेवा-भाव, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर यह पहल की गई है। इस दौरान अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन ने कहा,“यह निःशुल्क ओपीडी सेवा मेरी माता की स्मृति में समाज के प्रति एक छोटा सा सेवा प्रयास है। मैं कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।”उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ भविष्य में भी समय-समय पर सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें