ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई
दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे
हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा, जिसकी
वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ
जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार कर नजर रहा है। अमेरिकी
बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार
करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजार भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा
है।
पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में
नेगेटिव सेंटिमेंट हावी रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले
परिणाम के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ
5,222.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.03 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 16,340.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत
किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ
39,473.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते
रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,433.76 अंक के स्तर पर
बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.38 प्रतिशत उछल कर 8,219.14 अंक के
स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स
0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,722.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9
बाजारों में से सिर्फ 3 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर
रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,298.05 अंक के
स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर
19,052.14 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी
छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 170.04 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी
के साथ 20,878.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी
ओर, गिफ्ट निफ्टी 162 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,967 अंक
के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 151.31 अंक यानी
0.40 प्रतिशत टूट कर 38,077.80 अंक के स्तर तक गिर गया है। कोस्पी इंडेक्स
फिलहाल 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,715.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर
रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत फिसल कर 1,370.68 अंक
के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत गिर कर 7,086.17 अंक के
स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,151.94
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।




