मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव का

माहौल बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद

हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका

में महंगाई के आंकड़े आने के पहले खरीदारों ने उत्साह दिखाते हुए पिछले

सत्र के दौरान जम कर खरीदारी की, जिसके कारण नैस्डेक और एसएंडपी 500

इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर बंद होने में सफल हुए। एसएंडपी 500

इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,360.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी

तरह नैस्डेक ने 0.35 प्रतिशत उछल कर 17,192.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र

के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.16 प्रतिशत की गिरावट

के साथ 38,805.21 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली

होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,228.48 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 107.82 अंक यानी 1.37 प्रतिशत

की कमजोरी के साथ 7,893.98 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत टूट कर 18,494.89 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार

होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ

हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 5 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान

में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,249.50

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की

तेजी के साथ 2,710.82 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स

फिलहाल 113.11 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,151.27 अंक के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 1,319.67 अंक के स्तर तक पहुंच गया है।

दूसरी

ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,313.26 अंक

के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.01 प्रतिशत

की सांकेतिक गिरावट के साथ 21,856.78 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग

सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 308.37 अंक यानी

1.68 प्रतिशत टूट कर 18,058.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत फिसल कर 6,914.50 के स्तर पर और

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,017.73 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें