मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा,

जिसका असर यहां के सूचकांकों पर भी पड़ा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल

मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के

दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई

बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार नजर आ रहा है।

पिछले

सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उठा पटक जारी रही। डाउ जॉन्स गिरावट के

साथ बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड

ऊंचाई पर बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान 65 अंक की

गिरावट के साथ 38,647 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एसएंडपी 500

इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,433.74 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 0.34 प्रतिशत उछल कर

17,667.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.06 प्रतिशत

की कमजोरी के साथ 38,624.24 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय

बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के

तीनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आ गई। एफटीएसई इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 8,163.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने

156.68 अंक यानी 2.03 प्रतिशत टूट कर 7,708.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र

के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 365.18 अंक यानी 2

प्रतिशत लुढ़क कर 18,265.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों

में से 3 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि

6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स

235.35 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,955.82 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 110.39 अंक यानी 0.49

प्रतिशत उछल कर 22,422.43 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी

इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,763.40 अंक के स्तर पर कारोबार

करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 23,382.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.50 प्रतिशत लुढ़क कर

3,307.85 अंक के स्तर तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार

में 122.89 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूट कर 17,989.74 अंक के स्तर पर पहुंच

गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

6,780.52 अंक तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत

की गिरावट के साथ 1,311.03 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से

0.37 प्रतिशत लुढ़क कर 3,017.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें