मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

वैश्विक संकेतों का मिला-जुला असर, बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वैश्विक संकेतों का मिला-जुला असर, बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 280 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,044 और निफ्टी 76 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,348 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसई, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 51 अंक की मजबूती के साथ 62,241 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22 अंक की कमजोरी के साथ 19,152 पर था।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एसबीआई, इटरनल, ट्रेंट, सन फार्मा और एचयूएल गेनर्स थे।

कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, टीसीएस, आईटीसी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

टोक्यो, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय अवकाश के चलते शुक्रवार के सत्र में बंद थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुक्रवार के सत्र में शुद्ध खरीदार थे।

इस दौरान उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,953.89 करोड़ रुपए का इक्विटी में बिकवाली की।

इसके अतिरिक्त, कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71.74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें