ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई
दिल्ली, 19 फरवरी । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे
हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद बंद
हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ
रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद
होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ
रहा है।
अमेरिका में महंगाई दर में बढ़ोतरी होने की वजह से
पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक दबाव में कारोबार करते
रहे। डाउ जॉन्स 145 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500
इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,006.15 अंक के स्तर पर पिछले
सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 123.57 अंक यानी 0.78
प्रतिशत टूट कर 15,782.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी
आज फिलहाल 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,620.19 अंक के स्तर पर कारोबार
करता नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार
पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स
114.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,711.71 अंक के स्तर पर
बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.32 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,768.18
अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स
इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,117.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों
में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4
सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.14
प्रतिशत टूट कर 22,081 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई
इंडेक्स 106.58 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,380.66 अंक के
स्तर पर बना हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 163.81
अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,176.15 अंक तक लुढ़क गया है।
इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिर कर 7,310.36 अंक के स्तर
पर पहुंच गया है।
दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.25
प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,230.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी
तरह ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,641.36 अंक के
स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल
ये सूचकांक 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,676.42 अंक के स्तर पर कारोबार
कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ
1,389.53 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की छलांग
लगा कर 2,891.80 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।




