मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 19 मार्च । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल नजर आया,

जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर,

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद गिरावट के

साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी नजर आ

रही है।

वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल

बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,149.42 अंक

के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 130.27 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 16,103.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,827.80 के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई

इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,722.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत टूट कर 8,148.14 अंक के स्तर पर

पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.02

प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,932.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में आज दबाव नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के

सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक

मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 0.07

प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,766.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,173.10 अंक

पर बना हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की छलांग

लगा कर 7,344.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर,

गिफ्ट निफ्टी 104 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,032.50 के

स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की

गिरावट के साथ 19,848.27 अंक तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज

बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 186.22 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 16,550.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके

अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत फिसल कर 1,385.17 अंक के स्तर पर

और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,073.03 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें