ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
नई
दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे
हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए।
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी
ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई
बाजार में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है।
अमेरिका
में रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी होने के पहले निवेशक सतर्क होकर कारोबार
करते नजर आए, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद
होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.14 प्रतिशत
की तेजी के साथ 5,209.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32
प्रतिशत उछल कर 16,306.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत
किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,929.77
अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार
के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा।
एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत टूट कर 7,934.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी
तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,049.17 अंक के स्तर
पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 242.28
अंक यानी 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,076.69 अंक के स्तर पर बंद
हुआ।
एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती के साथ कारोबार
होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ
हरे निशान में और 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में
आज कारोबार नहीं हो रहा है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 145.76 अंक यानी 0.37
प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,627.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी
तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत टूट कर 3,038.25 अंक के स्तर तक
गिर गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की तेजी
के साथ 22,806.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड
इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,818.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ
है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक
316.47 अंक यानी 1.88 प्रतिशत उछल कर 17,144.54 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ
है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,404.36
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।




