मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 24 जनवरी । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ कारोबार

करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स

आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के

दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार

होता नजर आ रहा है।

कंपनियों के अच्छे नतीजों की वजह से

पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में जोश बना रहा। हालांकि सत्र के आखिरी

दौर में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से डाउ जॉन्स 0.25 प्रतिशत की

गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.29 प्रतिशत की

तेजी के साथ 4,864.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसी तरह नैस्डेक 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,425.94 अंक के स्तर पर

बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,940.98 अंक

के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में

पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों

सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.03

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,485.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी

इंडेक्स ने 0.34 प्रतिशत टूट कर 7,388.04 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की गिरावट

के साथ 16,627.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों

में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5

के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक

गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 359.89 अंक यानी

1 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 36,157.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.30 प्रतिशत टूट कर 2,471.09 अंक के स्तर पर आ गया

है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ

7,219.95 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत फिसल कर

2,766.79 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

दूसरी

ओर, गिफ्ट निफ्टी 126.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,316.50

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.23

प्रतिशत उछल कर 3,142.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स

फिलहाल 122.87 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,476.85 अंक के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.23

प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,914.93 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स

0.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,362.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें