मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया में भी मिलाजुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 12 फरवरी। ग्लोबल मार्केट से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ था,

जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए

थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा

है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

फेडरल रिजर्व की ओर से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से वॉल स्ट्रीट के

सूचकांकों में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.48

प्रतिशत की तेजी के साथ 5,021.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक

ने 190.05 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,983.77 अंक के स्तर

पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.01

प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 38,674.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

है।

अमेरिकी बाजारों के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले

सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.30 प्रतिशत टूट कर

7,572.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.24 प्रतिशत

की गिरावट के साथ 7,647.52 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,926.50

अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज छुट्टी का

माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से आज सिर्फ 3 बाजारों में

कारोबार हो रहा है, जबकि छुट्टी होने की वजह से 6 सूचकांकों में आज कोई

कारोबार नहीं हो रहा है। निक्केई इंडेक्स, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स, हैंग

सेंग इंडेक्स, ताइवान वेटेड इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट

इंडेक्स में छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हो रहा है। इसके अलावा

3 बाजारों में से 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में और 2 सूचकांक

मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

गिफ्ट

निफ्टी 80.50 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,844 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की

मजबूती के साथ 1,389.86 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसी तरह जकार्ता

कंपोजिट इंडेक्स भी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,273.46 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें