मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। हालांकि

कारोबार के अंत में वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद

हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा।

एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका

में कोर महंगाई के आंकड़े आने के बाद अमेरिकी बाजार में आई गिरावट पर

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े भारी पड़े, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के

सूचकांकों ने शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी कर ली। हालांकि पूरे दिन के

कारोबार के बाद डाउ जॉन्स 2 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी

ओर, एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ पिछले सत्र के

कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 263.16 अंक यानी 1.63 प्रतिशत उछल कर

16,447.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार के

विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा।

एफटीएसई इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,923.80 अंक के स्तर पर

बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,023.74

अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स

इंडेक्स 142.82 अंक यानी 0.80 प्रतिशत टूट कर 17,954.48 अंक के स्तर पर बंद

हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ

रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में

कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए

हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं

हो रहा है।

गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 149.50 अंक यानी 0.66

प्रतिशत की तेजी के साथ 22,704 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

निक्केई इंडेक्स 173.96 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,616.59

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.27

प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,809 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ

3,218.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स

0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,033.08 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 295.36 अंक

यानी 1.73 प्रतिशत टूट कर 16,799.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की फिसल कर 2,686.68 अंक तक पहुंच

गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें