मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। हालांकि डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय

बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले

परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी

हुई नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र

के दौरान बिकवाली का दबाव नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक

गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 5,460.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने

126.08 अंक यानी 0.71 प्रतिशत टूट कर 17,732.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र

के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत

की तेजी के साथ 39,149.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय

बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले

परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

8,164.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत

टूट कर 7,479.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी

ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,235.45 अंक के स्तर

पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती का रुख

बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान

में बने हुए हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में फिलहाल कारोबार नहीं

हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,171 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत उछल

कर 3,337.83 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

निक्केई

इंडेक्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,614.48 के स्तर पर कारोबार

करता नजर आ रहा है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ

23,120.25 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। इसके अलावा कोस्पी

इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,804.30 अंक के स्तर पर, सेट

कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,303.11 अंक के स्तर पर,

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.66 प्रतिशत उछल कर 7,109.88 अंक के स्तर पर और

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,976.64 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें