मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी बनी रही। हालांकि डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर,

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद

मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला

कारोबार होता

नजर आ रहा है।

अमेरिका में शुक्रवार को आए जॉब डेटा के

कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार

करते नजर आए। डाउ जॉन्स 66 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी

500 इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,567.19 अंक के स्तर पर

पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 164.46 अंक यानी

0.90 प्रतिशत

उछल कर 18,352.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स

फिलहाल 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,301.47 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के

दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 8,203.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने

0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,675.62 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के

कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के

साथ 18,475.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला

कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक

गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक बढ़त के

साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स 398.11 अंक यानी 1.69

प्रतिशत की बड़ी छलांग के साथ 23,954.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,978.16 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की

तेजी के साथ 2,864.73 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत

की बढ़त के साथ 1,314.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर,

गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,381 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत टूट कर

3,406.64 अंक के स्तर तक

गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट

आई है। फिलहाल ये सूचकांक 229.49 अंक यानी 1.29 प्रतिशत फिसल कर 17,570.12

अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स से 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,250.25 अंक के स्तर पर और

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत लुढ़क कर 2,934.23 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहे हैं।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें