ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
नई
दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे
हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद
बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ
रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना
रहा। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
पिछले
सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट
के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25
प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,321.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक
ने 0.22 प्रतिशत उछल कर 16,832.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का
अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ
39,897.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली होती रही।
एफटीएसई इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,416.45 अंक के स्तर पर
बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत टूट कर 8,141.46 अंक के
स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स
0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,726.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों
में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि
एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स
इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। निक्केई
इंडेक्स फिलहाल 250.99 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,695.94
अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी
0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,637 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,254.80 अंक के
स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताईवान वेटेड इंडेक्स आज तेज छलांग लगाता नजर आ रहा
है। अभी तक के कारोबार में ये सूचकांक 277.07 अंक यानी 1.30 प्रतिशत उछल
कर 21,513.82 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.25
प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,730.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके
अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,228.04 अंक
के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ
3,158.48 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।




