मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ ही

बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है।

अमेरिकी

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर अपनी घोषणा करने के पहले अमेरिकी

बाजार पिछले सत्र के दौरान संभल कर कारोबार करता नजर आया, जिसकी वजह से वॉल

स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 203.40

अंक यानी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,743.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,436.44

अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक

222.78 अंक यानी 1.28 प्रतिशत टूट कर 17,147.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 40,656.71 अंक

के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले

सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करने के बाद बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स

0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,274.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर,

सीएसी इंडेक्स ने 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,474.94 अंक के स्तर पर

पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.49

प्रतिशत की तेजी के साथ 18,411.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी

और यूरोपीय बाजार के विपरीत एशियाई बाजारों में आज मजबूती का माहौल बना हुआ

है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार

कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,943.50 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी

के साथ 38,545.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज

जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 323.67 अंक यानी 1.90 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 17,326.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,449.37 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी आज जोरदार

मजबूती आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.76 प्रतिशत उछल कर 2,930.80 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 1,317.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता

कंपोजिट इंडेक्स से 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,250.94 अंक के स्तर पर,

कोस्पी इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,755.66 अंक के स्तर पर और

ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,256.46 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें