मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में 'मिशन 70 लाख पौधे', जनभागीदारी पर सीएम रेखा गुप्ता का जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में 'मिशन 70 लाख पौधे', जनभागीदारी पर सीएम रेखा गुप्ता का जोर

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाना है, जिससे राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

सीएम ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक हरित पहल है। इसका शुभारंभ आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आर.के. पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में सुबह 10:30 बजे करेंगे।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस अवसर पर केवल पौधारोपण अभियान की शुरुआत ही नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।

इनमें राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "पहली बार दिल्ली में पौधारोपण को इतना सरल बनाया गया है। ऑनलाइन सैपलिंग बुकिंग की सुविधा के साथ 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर दिल्ली एक जनभागीदारी आधारित हरित अभियान की शुरुआत कर रही है।

उन्होंने बताया, "आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों सहित पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, "आइए, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ें और हरित, स्वच्छ एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें