मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिनों से लापता छात्र का शव बरामद, हिरासत में दो दोस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो दिनों से लापता छात्र का शव बरामद, हिरासत में दो दोस्त

अररिया। दो दिनों से लापता दसवीं कक्षा के छात्र विशाल कुमार का शव मजलिशपुर पंचायत के कुजरी बेलबाड़ी गांव के बांस की झाड़ी में बुधवार को संदिग्ध हालत में मिला। ऐसी आशंका है कि हत्या कर शव को बांस की झाड़ी में फेंक दिया गया था।छात्र विशाल कुमार 18 मई से ही लापता था। मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में मोबाइल गेम को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।मृतक विशाल कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में 10वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता श्रीलाल महतो और बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद मां ममता देवी और बहन पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की मां ममता देवी ने पलासी थाना में दिए आवेदन में बताया था कि 18 मई को स्कूल से घर लौटने के बाद विशाल अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी दौरान परिवार को फोन कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। हालांकि दो दिनों बाद छात्र का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मामले पर एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में हत्या के पीछे मोबाइल गेम में लगाए जाने वाले पैसों का विवाद सामने आया है। एसपी के अनुसार छात्र और उसके दोस्त ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलते थे, जिसमें डॉलर के रूप में राशि लगाई जाती थी। इसी विवाद में विशाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार दबिया भी बरामद किया है।घटना की सूचना मिलते ही पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस अधिकारी और बल के साथ मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य को लेकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें