मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को किसानों के साथ सुना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को किसानों के साथ सुना

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आज त्यागराज स्टेडियम में किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। यह जानकारी उन्होंने एक्स पर साझा की।उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने चिरंजीवी योग परंपरा, आपातकाल की चेतावनी, पेड़ लगाने के संकल्प जैसे अलग-अलग विषयों पर राष्ट्र से संवाद किया। प्रधानमंत्री के सुंदर विचारों को सुनना, गुनना और जीवन में उतारना यही संकल्प सम्पूर्ण राष्ट्र का है ताकि जीवन को हर मायने में विस्तार मिल सके।इसके अलावा उन्होंने बताया कि दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया था।इससे पहले आज कपिल मिश्रा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र करावल नगर की अपनी जनता जनार्दन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर एक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुनकर तुरंत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करावल नगर के हर परिवार, हर मोहल्ले का सुख-दुख उनका अपना है और इसी अपनापन से वो हमेशा आपके बीच खड़े मिलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें