मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर किया चाकू से हमला, एफआरवी का चालक भी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंदौर,। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बाइक सवार

बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान एफआरवी के

चालक को भी चाकू मारे। बताया जाता है कि एफआरवी वेन में सूचना के बाद

पुलिसकर्मी यहां गश्त करते हुए पहुंचे थे। हमला करने वाले बदमाश संदिग्ध

खड़े हुए दिखे। घायल अवस्था में दोनों पुलिसकर्मियो को बॉम्बे हॉस्पिटल भेजा

गया है। सूचना के बाद यहां एडिशनल डीसीपी और अन्य अफसर भी पहुंचे।

एडिशनल

डीसीपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि घटना कनाड़िया बायपास की है। यहां एफआरवी

के चालक अनिल चौधरी और पुलिसकर्मी अनिल कश्यप पर बाइक सवार बदमाशों ने

चाकू से हमला कर दिया। दोनों यहां पर डायल 100 की सूचना पर पहुंचे थे। तभी

बदमाश सामने की तरफ से आए और एकाएक उन पर हमला कर भाग गए। दोनों ने हमले की

सूचना कंट्रोल रूम पर दी। जब अफसर मौके पर पहुंचे तो उन्हें यहां पर एक

पर्स मिला। इसमें सोनू परमार का फोटो ओर कुछ जानकारी मिली। अफसरों ने पर्स

में से सोनू का फोटो घायल जवान और एफआरवी के चालक को दिखाए। उन्होंने सोनू

की पहचान की और बताया कि इसके साथ एक अन्य लड़का भी था। इसके बाद पुलिस ने

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि

बदमाश रात में सुनसान इलाके में बाइक लेकर खड़े थे। वहीं दूसरे के पास बैग

था। उन्होंने पूछताछ की तो अचानक उन पर हमला कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें