मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

चार पुलिस स्टेशनों पर बम गिराने की झूठी सूचना देने वाला बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चार पुलिस स्टेशनों पर बम गिराने की झूठी सूचना देने वाला बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिस स्टेशनों पर बम गिराने की झूठी धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर पाकिस्तान से आए कुछ लोगों के चौमू, सामोद, बनीपार्क और सांगानेर थानों पर बम गिराने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से धमकी में यूज मोबाइल व सिम कार्ड को जब्त किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि विधायकपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिस स्टेशनों पर बम गिराने की धमकी देने वाले बदमाश समुद्र सिंह (40) निवासी गांव भोपावास सामोद जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से धमकी भरा कॉल में यूज मोबाइल व सिम कार्ड जब्त किए है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित समुद्र सिंह एम.ए पास है, जो शराब के नशे का आदी है। उसके खिलाफ पहले लड़ाई-झगड़े और जमीन से संबंधित मामले चल रहे है। जिससे परेशान होकर शराब के नशे में जानबूझकर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल को ढाल बनाकर पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर चार थानों पर पाकिस्तान से आए कुछ लोगों के बम गिराने की झूठी सूचना दे डाली।थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि विधायकपुरी थाने में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एएसआई रमेश चंद्र ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि अनजान कॉलर ने मोबाइल से पुलिस के डायल-100 पर कॉल किया कि पाकिस्तान से आए कुछ लोग चौमू, सामोद, बनीपार्क और सांगानेर पुलिस थाने पर बम डालने वाले है। धमकी भरे कॉल आने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन व सीडीआर के आधार पर सामोद इलाके में दबिश देकर आरोपित को पकडा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें