केस की सुनवाई के दौरान व्हील चेयर पर पहुंची मीसा भारती

केस की सुनवाई के दौरान व्हील चेयर पर पहुंची मीसा भारती
नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम उनकी बेटी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट में मौजूद लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने मीसा भारती को देखा। मीसा भारती व्हील चेयर में बैठकर कोर्ट में पेश हुईं। जब जानकारी की गई तो पता चला कि मीसा अपने घर में गिर गई थीं, जिससे उन्हें चोट लग गई है। यही वजह है कि मीसा भारती शुक्रवार को कोर्ट में व्हील चेयर पर पहुंचीं। जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को राहत देते हुए राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। तीनों को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई। इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।





