मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मिराज समूह का हरियाली लाने का संकल्प, एक करोड़ पौध रोपने की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । मिराज समूह ने राजस्थान में हरियाली लाने का

संकल्प लेते हुए एक करोड़ पौध के रोपण करने की घोषणा की है। नाथद्वारा

(उदयपुर) का यह समूह प्रिंटिंग,पैकेजिंग, फिल्म निर्माण आदि उद्यम में

सक्रिय है। समूह की विज्ञप्ति में कंपनी के संस्थापक मदन पालीवाल ने कहा है

कि इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य उदयपुर और नाथद्वारा के बीच

हरीतिमा को बढ़ाना है। इस प्रयास के लिए नीम, अमलतास, पीपल, गुलमोहर आदि के

पांच करोड़ बीज और पौधे जुटाए गए हैं।

उन्होंने कहा है कि

समूह हर साल व्यापक रूप से राजस्थान में पौधरोपण करता रहता है। पेड़ों के

वृद्धि और रखरखाव के लिए समर्पित टीम और बुनियादी ढांचा स्थापित किया गया

है। इस पहल का हिस्सा बने कई उल्लेखनीय उद्यान हैं। इनमें उदयपुर के गुलाब

बाग की नक्षत्र वाटिका है। अन्य उद्यानों में त्रि-नेत्र सर्कल गार्डन

नाथद्वारा और उदयपुर का चेतक सर्कल गार्डन प्रमुख है।

विज्ञप्ति

के अनुसार, उदयपुर के विभिन्न स्कूलों, एनजीओ, पुलिस लाइन, पुलिस

स्टेशनों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों को हजारों पौध दिए गए हैं। यह पहल

केवल वृक्षों के बारे में नहीं है; यह लोगों को प्रकृति का ख्याल रखने के

लिए सिखाने के बारे में है। उम्मीद है यह पहल दूसरों को पर्यावरण के

संरक्षण प्रति जागरूक करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें