दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ,कल्पना सोरेन के साथ जेल में की हेमंत सोरेन से मुलाकात, लौटे वापस दिल्ली

दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ,कल्पना सोरेन के साथ जेल में की हेमंत सोरेन से मुलाकात, लौटे वापस दिल्ली
रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर अचानक पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा चले गये। इस दौरान उनके साथ गांडेय विधायक सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ थीं। इस मुलाकात को बिल्कुल गुप्त रखा गया था। क्योंकि मुलाकात के बाद गुलाम अहमद मीर अगली फ्लाइट से सीधे वापस दिल्ली लौट गये। हालांकि, दोनों की हेमंत सोरेन से क्या बातचीत हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री आलगमीर आलम ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एक मंत्री का पद खाली हुआ है। विधायक दल के नेता का पद भी खाली है। ऐसे में नये मंत्री को लेकर भी बातचीत हुई। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा के लिए कल्पना और गुलाम ने हेमंत सोरेन से जेल में मुलाकात की। इससे पहले इसी महीने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।





