मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

वक्फ संपत्तियों का डिजिटल लेखा-जोखा पूरा, 'उम्मीद' पोर्टल बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वक्फ संपत्तियों का डिजिटल लेखा-जोखा पूरा, 'उम्मीद' पोर्टल बंद

-छह महीने बाद ‘उम्मीद' पोर्टल हुआ बंद, वक्फ संपत्तियों का डेटा अपलोड पूरानई दिल्ली। वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और उनके प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया महत्वाकांक्षी ‘उम्मीद' पोर्टल निर्धारित समय सीमा पूर्ण होने के बाद आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और उम्मीद अधिनियम, 1995 के अनुसार दिया गया है।केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पोर्टल का शुभारंभ 06 जून 2025 को किया था। छह महीने की निर्धारित अवधि पूरी होने पर इसे 06 दिसंबर 2025 को औपचारिक रूप से बंद किया गया।मंत्रालय के अनुसार, राज्यों के साथ लगातार समन्वय, समीक्षा बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सचिव-स्तरीय हस्तक्षेपों के चलते अंतिम चरण में रिकॉर्ड स्तर पर वक्फ संपत्तियों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया गया।पोर्टल पर दर्ज अंतिम आंकड़े के अनुसार, कुल अपलोडेड वक्फ संपत्तियों की संख्या 5,17,040 है, जिनमें स्वीकृत संपत्तियां 2,16,905, प्रक्रियाधीन/प्रस्तुत संपत्तियां 2,13,941 और अस्वीकृत संपत्तियां (सत्यापन में) 10,869 हैं।पोर्टल के संचालन के दौरान मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 20 से अधिक समीक्षा बैठकें कीं। मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि वक्फ संपत्तियों के डिजिटल, पारदर्शी और एकीकृत प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्यों में नियमित प्रशिक्षण सत्र, कार्यशालाएं और तकनीकी सहायता प्रदान की गई। दिल्ली में दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर कार्यशाला के साथ सात क्षेत्रीय बैठकें भी आयोजित की गईं। इसके अलावा, तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रालय में विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें