मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में इलाके में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक नाबालिग की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर 13 में बुधवार देर रात एक नाबालिग को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। उसे शास्त्री पार्क के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात 2 से 3 हमलावरों ने मिलकर नाबालिग पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

साथ ही इस वारदात के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते तीन दिन में चाकू से हमला कर हत्या की तीन वारदात से इलाके के लोग दहशत में हैं। इससे पहले 22 मार्च की रात न्यू जाफराबाद में युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा 23 मार्च को घोंडा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के हाथ सभी मामलों में अभी तक खाली हैं, हालांकि जांच और जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें