मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के सुल्तानपुरी में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के सुल्तानपुरी में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यह कोई अचानक हुआ विवाद नहीं था, बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है। मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था। मोहित के मुताबिक, आरोपी लड़का पहले भी करीब छह महीने पहले रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

मोहित ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3–4 लड़कों के साथ उसे एक तरफ ले गया। वहां ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया। मोहित का कहना है कि उसने अपनी आंखों से देखा कि उसके भाई रोहन को जबरदस्ती एक तरफ ले जाया जा रहा था और फिर उसे चाकू मार दिया गया।

एक सुनीता नाम की महिला ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्ता के लड़के और उसके साथियों ने मिलकर रोहन पर हमला किया। उनका कहना है कि पहले भी उसी लड़के ने रोहन को चाकू मारा था, लेकिन उस समय मामला आपसी समझौते के नाम पर खत्म कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

आरोपी के परिवार वालों ने मामला शांत करवा दिया था।

परिवार का कहना है कि रोहन अभी सिर्फ 15–16 साल का था और मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाने में मदद करता था। परिवार के मुताबिक, रोहन हाल ही में घर लौटा था और अपने परिजनों से मिलने आया था, लेकिन उसी दौरान यह घटना हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें