मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मानव तस्कर के चुंगल से नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानव तस्कर के चुंगल से नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त

पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल के मैत्री पुल के समीप एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई व एनजीओ की टीम ने बुधवार की रात कार्रवाई करते हुए एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है,जो एक नाबालिग हिन्दू लड़की को बुर्का पहनाकर नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी मोहम्मद जहांगीर आलम के रूप में हुई है।

एसएसबी टीम ने युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखने के बाद उसको रोक कर पूछताछ की,तो पता चला कि आरोपी युवक सीतामढ़ी निवासी एक नाबालिग लड़की सोनी कुमारी(काल्पनिक नाम) को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया था। लड़की ने खुलासा किया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया और 22 अगस्त को योजना बनाकर उसे घर से भगा लिया।

इसके बाद चार पांच दिनों तक बेतिया में अपने रिश्तेदार के घर में रखा और फिर उसको नेपाल ले जा रहा था।लड़की की पहचान छिपाने के लिए आरोपी जहांगीर ने उसे बुर्का पहनाया,हालांकि बार-बार बुर्का संभालने के कारण संदेह के आधार एसएसबी ने मामला को पकड़ लिया। लड़की ने बताया कि जहांगीर ने नेपाल जाकर शादी करने और फिर नौकरी करने की बात कही थी।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उक्त लड़की के परिजनो ने सीतामढी के पुनौरा थाना में 26 अगस्त 2025 को अपहरण की प्राथमिकी संख्या 189/25 दर्ज करायी है। रेस्क्यू टीम में मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी के प्रभारी विकास कुमार, हवलदार अरविंद द्विवेदी,मानव तस्करी रोधी इकाई के महिला सिपाही नीतू कुमारी, प्रियंका नायक, कामनी कुमारी एवं कविता के साथ प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, राज गुप्ता तथा स्वच्छ रक्सौल संस्था के रणजीत सिंह शामिल थे। टीम ने काउंसलिंग के बाद लड़की को सुरक्षित परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें